अयोध्या, अगस्त 21 -- रानी बाजार,अयोध्या। फैजाबाद रायबरेली हाईवे पर पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के अमौना नहर की पुलिया के पास बुधवार सुबह कार और एक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और कार पलट गई। मामले की जानकारी पर घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया गया है। बताया गया कि सुबह लगभग 10 बजे बारुन बाजार की तरफ से एक मोटरसाइकिल से फैजाबाद शहर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक सफेद रंग की कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल का चालक घायल हो गया तथा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर पहुंची पूराकलंदर पुलिस एम्बुलेंस से घायल बाइक सवार को जिला चिकित्सालय रवाना किया है। दुर्घटना के बाद कार का चालक मौके से भाग निकला। घायल की पहचान इनायत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.