वाराणसी, मार्च 21 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। मानसरोवर तीर्थ स्थित श्रीराम तारक आंध्र आश्रम में श्रीराम साम्राज्य पट्टाभिषेक महोत्सव के दोनों मंडपों में शुक्रवार को रामायण का अयोध्या कांड अनुष्ठानों के केंद्र में रहा। एक तरफ यज्ञ मंडप में अयोध्या काण्ड के सभी प्रमुख पात्रों के नाम से आहुतियां समर्पित की गईं। दूसरी ओर रामालय मंडप में अयोध्या कांड के श्लोकों का पारायण जारी रहा।इस सर्ग विशेष के कथानक का वर्णन करते हुए महोत्सव के मुख्य आचार्य उलीमिरी सोमायाजुलू ने बताया कि मंत्रीपरिषद ऋषि मुनियों एवं विद्वतजनों की एक राय के बाद युवराज श्रीराम के पट्टाभिषेक का निर्णय कर पाया गया। महाराज दशरथ का मानना था कि इस निर्णय में अयोध्यावासियों की राय भी होनी चाहिए। पार्षदों ने जानकारी दी कि अयोध्या की जनता श्रीराम के राजतिलक की आशा मात्र से प्रफुल्लित...