अयोध्या और बद्रीनाथ धाम के बाद गुजरात के अंबाजी मंदिर में भी दान राशि में 'पाप' का खुलासा, CCTV हो रहा वायरल
बनासकांठा, जुलाई 14 -- अयोध्या के श्रीराम मंदिर और बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की राशि गायब करने के मामले सामने आने के बाद गुजरात के प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां दान कक्ष में चढ़ावे की रकम की गिनती के दौरान कुछ कर्मचारी नोटों को कथित रूप से गायब कर रहे थे, उनकी यह हरकत वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, और अब वही फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि यह वीडियो करीब दो महीने पुराना बताया जा रहा है, और इस मामले में मंदिर ट्रस्ट से मिली शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस विवाद से जुड़ी जानकारी देते हुए बनासकांठा के जिला कलेक्टर मिहिर पटेल ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उन्होंने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.