अयोध्या और पदमावत एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त कोच
हापुड़, जुलाई 24 -- रेलवे ने ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देख यात्रियों को राहत दिलाने के लिए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। अयोध्या और पदमावत एक्सप्रेस में एक एक स्लीपर कोच लगने से यात्रियों को राहत मिलेगी। ट्रेनों में भीड़ के चलते यात्रियों को आरक्षण के साथ साथ सीट भी नहीं मिल रही है। आरक्षण को लेकर रेल यात्री काफी परेशान हैं। रेलवे ने यात्रियों को राहत दिलाने के लिए अयोध्या कैंट से दिल्ली के बीच चलने वाली अयोध्या एक्सप्रेस में 25 और 26 जुलाई तक और दिल्ली से चलकर अयोध्या कैंट जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस में 25 जुलाई को एक-एक स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है। वहीं दिल्ली से मां बेला देवी धाम प्रतापगढ़ जाने वाली पदमावत एक्सप्रेस में 26 और 27 जुलाई को एक एक स्लीपर कोट लगाने का निर्णय लिया है। इससे इन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.