अयोध्या, सितम्बर 18 -- अयोध्या, संवाददाता। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 'यात्री सेवा दिवस खास अंदाज में मनाया गया। बुधवार को एयरपोर्ट पर यात्रियों का पारंपरिक तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जहां स्वागत से अभिभूत यात्री नजर आएं, वहीं देशभक्ति और रामधुन पर महिला व पुरूष यात्री जमकर थिरके। यात्रियों का उत्साह देखते बन रहा था। इसके अलावा दिनभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें स्कूली बच्चों के अलावा अन्य शामिल हुए। बुधवार को यात्री सेवा दिवस की शुरुआत टर्मिनल पर यात्रियों के पारंपरिक तिलक लगाकर और पुष्प वर्ष के साथ हुई। यह पहल भारतीय परंपरा की झलक प्रस्तुत करती नजर आई और यात्रियों को आत्मीयता का अनुभव कराती रही। हवाई अड्डा परिसर में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया गया। इसमें कर्मचारियों, छात्र और आम नाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.