अयोध्या आएंगे ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, 17 जुलाई को होगा स्वागत समारोह
अयोध्या, जुलाई 14 -- अयोध्या, संवाददाता। जोशी मठ स्थित ज्योतिष्पीठाधीश्वर अनंत विभूषित स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद आगामी 17 जुलाई को अयोध्या भ्रमण पर आ रहे हैं। वह जिले के धर्मू का पुरवा में निर्माणाधीन सागर पैलेस में आयोजित स्वागत एवं आशीर्वाद समारोह में शामिल होंगे। समारोह के संयोजक सागर पैलेस के संस्थापक लड्डू लाल यादव हैं। कार्यक्रम दोपहर बाद तीन बजे आयोजित होगा। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद इन दिनों प्रदेश की सभी विधानसभाओं की यात्रा कर गौ रक्षा का संदेश दे रहे हैं। आयोजन समिति के सदस्य एवं शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पाण्डेय ने बताया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद रात्रि विश्राम समारोह स्थल पर ही करेंगे और अगले दिन 18 जुलाई को सुबह आठ बजे जनपद बस्ती के लिए प्रस्थान करेंगे।उन्होंने यह भी पढ़ें- 21 को निचलौल आएंगे शंकराचार्य स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.