रांची, अप्रैल 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के कोकर अयोध्यापुरी रोड नंबर दो में अपराधियों ने चोरी का प्रयास किया। हालांकि, स्थानीय लोगों की सतर्कता से अपराधी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। स्थानीय लोगों के अनुसार, जब वहां मौजूद लोगों ने पकड़ने की कोशिश की तो फायरिंग कर भाग निकले। बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर में एक स्कूटी पर सवार तीन लोग अयोध्यापुरी रोड नंबर दो में पहुंचे। स्कूटी सवार तीन चोर बंद घर को निशाना बनाया। तीनों पीछे के रास्ते से घर का ताला तोड़कर घुसे। इसके बाद भीतर अलमीरा का ताला तोड़ दिया और चोरी का प्रयास करने लगे। इसी बीच आसपास के लोगों को चोरों की खबर मिली तो स्थानीय लोग पहुंच गए। चोरों को पकड़ने का प्रयास किया। मगर, चोर पीछे का छज्जा से तड़प कर बाहर निकले और स्कूटी से भागने लगे, तभी मुहल्लेवासी भी उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.