बरेली, जुलाई 1 -- श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन में चल रही श्रीराम कथा में कथावाचक पं. आशीष मिश्र ने अयोध्याकांड प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि महाराज दशरथ श्रीराम को युवराज बनाने का निर्णय लेते हैं। अयोध्या में श्रीराम के राज्यभिषेक की तैयारिंयां चल रही हैं, लेकिन मंथरा के बहकावे में आकर माता कैकेयी दो वरदान मांगती हैं। भरत को राज्य और श्रीराम को चौदह वर्ष का वनवास। पिता के वचन की मर्यादा की रक्षा के लिए प्रभु श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के साथ वनगमन करते हैं। भरत-कैकेयी संवाद, भरत-राम संवाद का वर्णन किया। कथा में सुशील अरोरा, रवि छाबड़ा, अश्विनी ओबेरॉय, संजय आनन्द, गोविन्द तनेजा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- श्रीराम कथा में राम वनगमन प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...