लखनऊ, फरवरी 27 -- भदरसा( अयोध्या) संवाददाता। पूरा कलन्दर थाना क्षेत्र के भदरसा कस्बे में पास्को सहित कई धाराओं में जेल में निरुद्ध सपा नेता मोइद खान को अदालत ने बरी कर दिया। बरी होने के बाद वह अपने घर पर पहुंचे जहां उनके शुभचिंतकों का तांता लगा हैं। लगभग डेढ़ वर्ष बाद वह घर पहुंचे हैं। घटना के बाद से ही वह जेल में थे। जेल में ही रहकर सुनवाई हुई । सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया। हालांकि उनके नौकर राजू खान को किशोरी के साथ दुष्कर्म में सजा हो गई लेकिन जिसके बाद वह गैंगस्टर के मामले में जमानत नहीं मिलने के चलते जेल में ही बंद थे। अब घर पहुंचे मोइद खान ने ज्यादा कुछ कहने से इनकार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.