अयोध्या, सितम्बर 25 -- अयोध्या, संवाददाता। जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य ने कहा कि मानवता की पहली धरती अयोध्या है। अयोध्या का नाम लेने मात्र से संपूर्ण विश्व की मानवता का ज्ञान हो जाता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या मानव से देवत्व प्राप्त करने की धरती है। यह बातें जगदगुरू ने डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में सेवा पखवाड़ा के तहत संत सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि गुरु को ब्रह्मा, विष्णु व महेश तीनों की संज्ञा दी गई है, क्योंकि ब्रह्मा के रूप में गुरु छात्र का सृजन करता है। विष्णु के रूप में पालन करता है और महेश के रूप में बुराइयों का संहार करता है। उन्होंने कहा कि 33 कोटि देवताओं में राम सर्वोपरि क्यों हैं। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि सृष्टि की प्रथम भूमि अयोध्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.