गढ़वा, अप्रैल 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शुक्रवार को आरकेवीएस संस्थान में राष्ट्र के निर्माण में डॉ. भीमराव आंबेडकर का योगदान विषय पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक सह शिक्षाविद् अलखनाथ पांडेय और शिक्षकगण द्वारा डॉ. आंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया। निदेशक ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि उसे चलाने वाले कितने योग्य हैं। अगर अयोग्य व्यक्तियों के हाथों में सत्ता आ जाती है, तो वह संविधान का दुरुपयोग कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि डॉ. आंबेडकर और तुलसीदास जैसे महान व्यक्तित्व किसी जाति, धर्म या क्षेत्र विशेष तक सीमित नहीं थे, बल्कि वे संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए एक समतामूलक और आदर्श ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.