चाईबासा, मार्च 13 -- चाईबासा,संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त चंदन कुमार ने निर्देश दिया है कि सभी प्रखंडों द्वारा अयोग्य राशनकार्ड धारकों की जांच कर सत्यापन कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा है कि सभी प्रखंड यह सुनिश्चित करेंगे कि 31 मार्च तक अयोग्य राशनकार्ड धारकों का नाम राशन कार्ड सूची से हटाने की कार्रवाई पूर्ण कर ली जाए, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक एवं पात्र लाभुकों तक पहुंच सके। जानकारी के अनुसार, उपायुक्त की अध्यक्षता में गुरुवार को आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली तथा धान अधिप्राप्ति योजना से संबंधित कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी प्रखंडों को योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान धान अधिप्राप्ति योजना की प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.