अयोग्य कार्डधारियों को 30 जून तक राशन कार्ड सरेंडर करने का दिया गया है समय
पलामू, जून 22 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के अयोग्य राशन कार्डधारियों को 30 जून तक स्वत: राशन कार्ड सरेंडर करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित तिथि तक अयोग्य राशन कार्ड धारक राशन कार्ड सरेंडर नहीं करेंगे तो जिला आपूर्ति विभाग वैसे अयोग्य लाभुकों की सूची तैयार कर राशन कार्ड रद्द करने की प्रक्रिया करेगी। पिछले साल भी करीब 35 अयोग्य लाभुकों का राशन कार्ड रद्द किया गया था। साथ ही वैसे लाभुक जो मृत हो चुके हैं और उनके नाम पर राशन का उठाव हो रहा था, वैसे करीब 30 हजार व्यक्तियों का नाम राशन कार्ड से हटाकर योग्य लाभुकों का नाम जोड़ा गया है। पलामू जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार दास ने बताया कि अयोग्य लाभुकों को राशन कार्ड सरेंडर करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में पत्र भी जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- सिमडेगा में 58 हजार राश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.