संभल, अक्टूबर 7 -- संभल हिंसा से जुड़े अयान हत्याकांड की सुनवाई में मंगलवार को मामले के विवेचक की गवाही के बाद अभियोजन पक्ष की बहस पूरी हो गई। अब अदालत में अभियुक्त पक्ष की ओर से बचाव साक्ष्य पेश किए जाएंगे। न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 14 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की है। बता दे कि 19 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर वाद दायर किया गया था। इसके बाद 24 नवंबर 2024 को मस्जिद के दोबारा सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में चार लोगों बिलाल, नईम, अयान और कैफ की मौत हुई थी। जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर केला देवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरी, अधिवक्ता हरिशंकर जैन समेत आठ लोगों ने सिविल जज सीनियर डिवीजन जनपद संभल स्थित चंदौसी आदित्य सिंह के न्यायालय में वाद दायर किया था। अयान हत्याकांड की सुनव...