नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- दिल्ली पुलिस ने एक बड़े हनीट्रैप और रोमांस स्कैम का पर्दाफाश किया है, जो महाराष्ट्र के अयान तनवीर के कारगुजारियों से मिलता-जुलता है। तनवीर जहां नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनका यौन शोषण करता था और अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेलता था। जबकि पश्चिम बंगाल का आनंद कुमार महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनसे वसूली करता था। तनवीर ने जहां करीब 180 लड़कियों को अपना निशाना बनाया वहीं 500 से ज्यादा महिलाएं आनंद का शिकार बनीं। दिल्ली पुलिस ने देशभर में 500 से अधिक महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनसे ठगी व उगाही करने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी बेहद सुनियोजित तरीके से डेटिंग और मेट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहता था। दक्षिण-पश्चिम जिला की सायबर थाना पुलिस ने बताया कि उसने...