औरैया, जनवरी 11 -- अयाना, संवाददाता।अयाना थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एआरटीओ एनसी शर्मा के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान भीखेपुर-जुहीखा मार्ग पर सेंगनपुर के पास तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली क्षमता से अधिक ईंटों से लदे पाए गए। एआरटीओ ने तुरंत तीनों वाहनों को सीज कर दिया। एआरटीओ एनसी शर्मा ने बताया कि ओवरलोड ट्रैक्टरों ने न केवल सड़क सुरक्षा के लिए खतरा पैदा किया, बल्कि यातायात नियमों का भी स्पष्ट उल्लंघन किया। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और नियमों का पालन करें, ताकि सड़क पर सुरक्षित माहौल बना रहे।उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है। कोई भी लापरवाही गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। सभी लोग खुद नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यह कार्रवाई भविष्य में इस प्रकार के उल्लंघनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.