औरैया, मई 2 -- औरैया। थाना अयाना क्षेत्र के प्रेमनगर में शनिवार सुबह घर के बाहर नीम के पेड़ में दुपट्टे के फंदे पर मिला। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर घटना स्थल पर छानबीन की है। प्रेमनगर निवासी पल्लू दोहरे खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि बेटी शिवानी (19) ने तीन साल पहले जिला पंचायत इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद वह घर पर रहकर महिलाओं के कपड़े सिलने का काम करती थी। शुक्रवार रात को बेटी खाना खा कर सोने चली गई थी। शनिवार सुबह गोबर डालने के लिए निकली पड़ोसी सुदीप की रामा ने उसका शव घर के बाहर लगे नीम के पेड़ में दुपट्टे के फंदे पर देख परिजन को जानकारी दी। अनहोनी पर शिवानी की मां श्रीदेवी, बहन रश्मि, इशिका, भाई शिवांशु, शिवम रोने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरे...