बिजनौर, मार्च 6 -- ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई के निधन पर शिया व सुन्नी समुदाय में गहरा शोक व्यक्त किया गया। जुमे की नमाज़ के बाद नगर के महल सादात काजीजादगान में दोनों समुदायों के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार ओमकार सिंह व प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई के निधन से पूरे विश्व में शोक का माहौल है। इस घटना से अनेक लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता व्यक्त की जा रही है। ज्ञापन में केंद्र सरकार से इस विषय पर उचित संवेदना व्यक्त करने और विश्व में शांति व सद्भाव बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग भी की गई। सुल्तान फईम, मौ.अली, शाने रजा, हाजी मौ.नफीस अहमद, शेरबाज पठान, रियासत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.