लखनऊ, अप्रैल 1 -- ईरान के सर्वोच्च नेता मरहूम अयातुल्लाह सैयद अली ख़ामेनेई के भारत में प्रतिनिधि डॉ. आयतुल्लाह अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने बुधवार को लखनऊ का दौरा किया। छोटे इमामबाड़े में उन्होंने देर रात जनसमूह को संबोधित। डॉ. इलाही ने कहा कि ईरान जंग में मजबूती के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि ईरान किसी कीमत पर नहीं झुकेगा। उन्होंने कहा कि यह जंग ईरान पर थोपी गई है। इस मौके पर आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने डॉ. हकीम इलाही को एक पत्र सौंपा, जिसमें मांग की गई कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मोज से भारतीय जहाजों को बिना रोक-टोक गुजरने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि रहबर-ए-मोअज़्ज़म, ग्रैंड आयतुल्लाह सैयद अली अल-ख़ामेनेई की शहादत पर हमें गहरा सदमा और दुख है। मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि हिंदुस्तान और ईरान के सदियों पुराने...