पाकुड़, मार्च 5 -- प्रखंड क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सुबह से ही युवाओं और बच्चों की टोलियां सड़कों पर निकल पड़ीं और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। गांव से लेकर बाजार तक हर तरफ फगुआ के गीतों और आपसी भाईचारे का नजारा देखने को मिला। दोपहर तक लोगों ने जमकर रंग खेला, जिसके बाद शाम को नए वस्त्र पहनकर लोग एक-दूसरे के घर मिलने पहुंचे और बड़ों का आशीर्वाद लिया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा, ताकि हुड़दंगियों पर लगाम कसी जा सके। थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा ने बताया कि पूरे क्षेत्र में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है और त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...