अमड़ापाड़ा में संस्कार हिल्स स्कूल का उद्घाटन
पाकुड़, मार्च 12 -- प्रखंड के शैक्षणिक परिदृश्य में गुरुवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। अमड़ापाड़ा बाजार में नवनिर्मित संस्कार हिल्स स्कूल का भव्य उद्घाटन पूरे विधि-विधान और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस विद्यालय के शुरू होने से क्षेत्र के बच्चों को अब स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक और संस्कारयुक्त शिक्षा मिल सकेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य रूप से विद्यालय के संस्थापक रामनाथ भगत और उनकी धर्मपत्नी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इससे पूर्व मंत्रोच्चार के बीच भूमि और भवन की पूजा की गई। इस अवसर पर संस्थापक रामनाथ भगत ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए एक भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि एक पिता होने के नाते मैं समझता हूं कि बच्चा जब पहली बार स्कूल की दहलीज पर कदम रखता है, तो माता-पिता के मन में कितनी उम्मीदें होती हैं। हमने संस्कार नाम इसलिए च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.