पाकुड़, जून 10 -- अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के मालीपाड़ा के समीप बुधवार तड़के करीब तीन बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां बारातियों से भरी एक अनियंत्रित बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 50 लोग घायल हो गए। घटना की मुख्य वजह बस चालक का अत्यधिक नशे में होना बताया जा रहा है। नशे में धुत चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह भयावह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, बरात गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कदम पहाड़पुर गांव से संपन्न होकर वापस महेशपुर प्रखंड के परियारदाहा गांव लौट रही थी, इसी दौरान बीच रास्ते में ही मातम पसर गया। यह भी पढ़ें- पाकुड़ में बारातियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, 2 की मौत; 50 से ज्यादा घायलपुलिस की तत्परता घटना की सूचना मिलते ही अम...