लातेहार, जून 5 -- लातेहार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के अम्वाटिकर वार्ड संख्या 12 एवं 13 में नाली और जल निकासी की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। क्षेत्र में नाली का गंदा पानी निकलने की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी सड़क पर जमा हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड पार्षद मुस्तरी बीबी ने नगर पंचायत अध्यक्ष को आवेदन देकर समस्या के समाधान की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों के आवागमन में कठिनाई हो रही है। साथ ही क्षेत्र में दुर्गंध फैलने से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए सड़क को...