गोरखपुर, फरवरी 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को आईक्यूएसी एवं प्राणि विज्ञान विभाग की आरे से 'इम्पैक्ट ऑफ एसिड रेन ऑन प्लांट ग्रोथ' विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एवं डीडीयू के आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. अजय सिंह ने बताया कि अम्लीय वर्षा कृषि के लिए अत्यन्त हानिकारक है, जो मिट्टी की उर्वरता को नष्ट कर फसलों को सीधे नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि यह मिट्टी से आवश्यक पोषक तत्व जैसे कैल्शियम और मैग्निशियम जैसे तत्वों को बहा देती है और एल्युमिनियम जैसे विषैले तत्वों को मुक्त करती है, इससे पौधों की वृद्धि रूक जाती है, पत्तियां पीली पड़ जाती हैं और फसल की पैदावार में गिरावट आती है। उन्होंने कहा कि अंधाधुंध फर्टिलाइजर का प्रयोग भी हमें काफी नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने अम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.