रांची, मई 21 -- तोरपा, प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र, खूंटी द्वारा अम्मा बनई टोली, तोरपा में गुरुवार को पशु स्वास्थ्य सह टीकाकरण शिविर एवं किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. दीपक राय, डॉ. मीर मुनीब रफीक और डॉ. बृजराज शर्मा ने गाय, बैल, बकरी व मुर्गियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मौसमी व संक्रामक रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण किया। किसानों को कृमिनाशक दवाएं, संतुलित आहार, खनिज मिश्रण, स्वच्छ पेयजल और आवास प्रबंधन की जानकारी दी गई। पशुपालन की दवाएं भी निःशुल्क बांटी गईं। गोष्ठी में वैज्ञानिक पशु उत्पादन, रोग प्रबंधन, चारा प्रबंधन और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर आय बढ़ाने पर जोर दिया गया। डॉ. सुरेश व अन्य तकनीकी कर्मचारियों ने मार्गदर्शन दिया। मोबाइल वेटरिनरी यूनिट 1962 भी मौजूद रही। केंद्र के वैज्ञानिक ओम प्रकाश और डॉ. प्रदीप कुमा...