रांची, सितम्बर 23 -- तोरपा, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु मंदिर अम्मा पकना और मेन रोड स्थित मंदिर परिसर में शुक्रवार को 'नमोमि भारतम्' कार्यक्रम के तहत संपूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती और वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे नामांकन से होगी। इसके बाद 10:30 से 11 बजे तक अतिथियों का स्वागत, माल्यार्पण, झंडोत्तोलन और वंदे मातरम् के इतिहास और महत्व की जानकारी दी जाएगी। सुबह 11 बजे संपूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया जाएगा।विद्यालय यह भी पढ़ें- 25 सितंबर को एक करोड़ कंठों से गूंजेगा 'वंदे मातरम्' के प्राचार्य राजेंद्र सिंह और कार्यक्रम से ज...