अयोध्या, मार्च 25 -- अयोध्या। राम नवमी के अवसर पर दक्षिण भारतीय परम्परा के अम्माजी मंदिर में पांच दिवसीय ब्रह्मोत्सव का शुभारम्भ हो गया है। इस उत्सव के दूसरे दिन बुधवार को भगवान की शोभायात्रा गरुण वाहन से निकाली गयी। इस शोभायात्रा का स्थान स्थान पर आरती पूजन के साथ संतों ने स्वागत किया। मंदिर के व्यवस्थापक लक्ष्मी रंगनाथन ने बताया कि उत्सव के पहले दिन प्रातः अंकुरार्पण, ध्वजारोहण के साथ पूजन शुरू हुआ। वहीं अनवरत दिव्य ग्रंथों का पारायण चल रहा है। उन्होंने बताया कि परम्परागत रूप से प्रतिदिन शोभायात्रा निकाली जाती है। इसी कड़ी में तीसरे दिन गजेन्द्र वाहन व चौथे दिन हनुमद वाहन से शोभायात्रा निकाली जाएगी। पारम्परिक वाद्ययंत्रों के साथ निकलने वाली शोभायात्रा के अंतिम दिन नवमी के पर्व पर शेषनाग वाहन से निकाली जाएगी जबकि इसके पहले मध्याह्न 12 बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.