रांची, मार्च 12 -- तोरपा, प्रतिनिधि। प्रखण्डस्तरीय पारम्परिक हातु सभा संघ के तत्वावधान में गुरुवार को अम्मा, मरचा, उकड़ीमाड़ी एवं उड़ीकेल पंचायत के छब्बीस मौजा की बैठक अम्मापखना बाजार टांड़ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उम्बुलन तोपनो ने की। बैठक में दोषपूर्ण पेसा नियमावली, जल जंगल जमीन पर अधिकार एवं विकास योजनाओं में अनियमितता आदि विषयों पर चर्चा की गई। झारखंड उलगुलान संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा ने कहा कि पांचवीं अनुसूची क्षेत्र के लिए जिस तरह का नीति नियम बनाया जा रहा है, वह संवैधानिक प्रावधानों के अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। प्रमुख रोहित सुरीन ने कहा कि सरकार द्वारा जो भी विकास योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समुचित लाभ प्राप्त करने के लिए पारम्परिक ग्राम सभा को सक्रिय होना होगा।बैठक को बेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.