बहराइच, मार्च 23 -- बहराइच, संवाददाता। जगत जननी मां अम्बे की पूजा के महोत्सव चैत नवरात्र में आध्यात्मिक अनुष्ठान आधे पायदान पर पहुंचा है। इसके साथ पंडालों, मंदिरों व घरों में विविध आयोजनों की श्रृंखला चल रही है। मां जगदम्बा की पूजा-अर्चना के महोत्सव में सोमवार को शक्ति के उपासकों ने जगत जननी मां अम्बे के पंचम स्वरूप स्कंदमाता की आराधना कर मां को रिझाया। सुबह व शाम आरती के बाद जय माता दी के उ‌द्घोष से वातावरण गुंजरित हो उठा है। मंदिरों व घरों में कन्या भोज का क्रम शुरू हो गया है। शहर के झिंगहा घाट स्थित मौनी बाबा आश्रम में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम लीला कमेटी अध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल की देखरेख में शतचंडी यज्ञ व कथा श्रवण को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। , शहर के ही श्री देवी गुल्लावीर मंदिर में राधेश्याम त्रिपाठी की देखरेख में सु...