मुजफ्फर नगर, अप्रैल 17 -- बुढ़ाना। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान 2026 विधानसभा संगोष्ठी को लेकर पूर्व विधायक उमेश मलिक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कस्बे में पूर्व नामित सभासद कुलदीप बागड़ी के आवास पर बैठक का आयोजन किया। जिसमें शुक्रवार को कस्बे के शंकर पैलेस में होने वाली विधानसभा संगोष्ठी के विषय में विस्तृत चर्चा की और कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। बैठक में शाहपुर के पूर्व चेयरमैन परमेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा मोनू मलिक, अंकुश राठी, मोनू ठाकुर, पुनीत पंवार, प्रवीण सभासदपति, शिवम निमेष, सोनू कुमार, नितिन बागड़ी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सम्मान समारोह का आयोजन यह भी पढ़ें- आज के भारत के लिए बाबा साहेब के विचार मार्गदर्शक : डा. व्यस्त यह भी पढ़ें- भाजपा ने ही दिया डॉ.आंबेडकर को सम्मान...