बुलंदशहर, अप्रैल 12 -- नई दिल्ली मंडी हाउस पर आयोजित अम्बेडकर मैराथन दौड़ में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूजा देवी ने प्रतिभाग किया। रविवार को दिल्ली में आयोजित अम्बेडकर मैराथन दौड़ का शुभारंभ सांसद राहुल गांधी ने हरी झंडी दिखाकर किया। अम्बेडकर मैराथन दोड़ लोकतंत्र और संविधान और देश को बचाने की दोड़ है। दौड़ 26 अलीपुर रोड़ तक की गई। जिसमें जनपद बुलंदशहर की महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष पूजा देवी ने बढ़चढ़कर भाग लिया। दौड़ में हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान सांसद चौधरी दीपेन्द्र हुड्डा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति राजेंद्र पाल गौतम आदि वरिष्ठ नेताओ से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...