रुडकी, अप्रैल 16 -- झबरेड़ा, संवाददाता। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष को पत्र लिखकर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के छोटे आकार पर आपत्ति जताई है और इसे बाबा साहब के व्यक्तित्व के अनुरूप नहीं होने की बात कही है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि चौधरी भरत सिंह-चरत सिंह मार्ग पर बाबा साहब की प्रतिमा का आकार बहुत छोटा है। इससे लोगों में भारी असंतोष है। लोगों का मानना है कि यह प्रतिमा संविधान निर्माता के गरिमामयी व्यक्तित्व को सही ढंग से प्रदर्शित नहीं करती। कहा कि जनभावनाओं का सम्मान कर बड़ी प्रतिमा मंगवाकर उसे भव्यता के साथ स्थापित किया जाए।झबरेड़ा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी महक सिंह का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद और प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम के निर्देश पर कार्यकर्ता इस मुद्दे को उटा...