पलामू, फरवरी 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि ।शहर थाना क्षेत्र में अंबेडकर पार्क के पिछले रास्ते से मंगलवार के शाम में 37 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान शहर थाना क्षेत्र के जेलहाता निवासी विशाल कुमार एवं राहुल कुमार के रूप में की गई है। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि मंगलवार के शाम में शहर थाना पुलिस को कुछ सूचना प्राप्त हुई कि अम्बेडकर पार्क तालाब के पिछले रास्ते में कुछ लोग हेरोइन की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारी को देते हुए छापेमारी टीम का गठन किया गया।मौके पर पहुंचते ही पुलिस को देख दो युवक भागने लगे जिन्हें पकड़ कर पूछताछ किया गया दोनों युवकों ने अपना नाम पता बताया पर भागने के संतोषजनक जवाब नहीं दिया तत्पश्चात दोनों की तलाशी ली गई तल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.