ललितपुर, अप्रैल 9 -- भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में डा. भीमराव अम्बेडकर पार्कों के लिए आरक्षित भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए मांग उठाई। उप जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि कई ग्रामों में वर्षों पूर्व अम्बेडकर पार्क के लिए भूमि चिन्हित की गई थी, लेकिन अधिकांश स्थानों पर आज भी अवैध कब्जा बना हुआ है। इसके कारण न तो पार्कों का निर्माण हो सका और न ही महापुरुष की प्रतिमा स्थापित हो पाई है। संगठन के पदाधिकारियों ने इसे संविधान की मूल भावना के विपरीत बताते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। उन्होंने अवैध कब्जों को हटाकर पार्कों का पुनर्निर्माण, प्रतिमा स्थापना तथा आवश्यक होने पर बुलडोजर कार्रवाई कराने की बात कही। ज्ञापन में हिंगोरा, पूराकलां, बम्होर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.