अयोध्या, अप्रैल 8 -- अयोध्या,संवाददाता। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर महानगर क्षेत्र में 13 से 17 अप्रैल तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में पार्टी कार्यालय सहादतगंज में आयोजित योजना बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि 13 अप्रैल को महानगर के 17 स्थानों पर स्थापित डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमाओं एवं परिसरों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिमा स्थलों को सजाया जाएगा तथा माल्यार्पण और दीपदान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए कार्यक्रम संयोजक एवं मुख्य अतिथियों की भी नियुक्ति की गई है। बताया कि 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती के अवसर पर महानगर के सभी 419 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान बूथों पर पदाधिकारी संविधान की प्रस्तावना का वाचन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.