रामपुर, अप्रैल 16 -- मुकेश नाथ महाराज के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बुधवार को छपर्रा स्थित एक मैरिज हाल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आयोजन की तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बुधवार को विश्व हिंदू महासंघ के महामंत्री राकेश चंद्रा ने निरीक्षण के उपरांत भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष युवा चमन, अमरोहा के जिला अध्यक्ष आदेश, युवा जिला अध्यक्ष बेअंत चौधरी, मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष सूरज, रामपुर के जिला अध्यक्ष राहुल पाण्डेय तथा नव नियुक्त जिला अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- संदेश यात्रा का पुष्...