सहारनपुर, अप्रैल 8 -- आंबेडकर जयंती को लेकर बेहट रोड नाजिरपुरा चौकी में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समीक्षा बैठक की। आपसी भाईचारे के साथ आंबेडकर जयंती को मनाने की अपील की। कहा कि कोई भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होनी चाहिए। बुधवार को क्षेत्र के ग्राम प्रधान, मन्दिर समिति के अध्यक्षों व गणमान्य लोगों के साथ बैठक में एएसपी मनोज यादव ने कहा आंबेडकर जंयती पर कोई भी नई परंपरा शुरु न की जाए। सभी लोग सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करें। कोई भी ऐसा काम न करें जिससे कानून व्यवस्था बिगड़े, आपस में सभी भाईचारा बनाकर रखें। थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने कहा कि सभी लोग पुलिस का सहयोग करें। कोई भी व्यक्ति कानून को हाथ में लेने की कोशिश न करे।उन्होंने चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था बिगड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.