अंबेडकर नगर, अप्रैल 25 -- इंदईपुर, संवाददाता। भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर के 135वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भूलेपुर से लेकर कटोखर तक 20 झांकियों का जुलूस निकाला गया। मुख्य अतिथि सांसद लालजी वर्मा, आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त, टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा ने संयुक्त रूप से भूलेपुर स्थित आम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जुलूस का शुभारम्भ किया। हाथी, घोड़े के साथ ही डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं ने नारे लगाकर माहौल को अदभुत बना दिया। बाद में जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहेब के बेहतर कार्यों पर प्रकाश डाला। जुलूस संपन्न कराने में प्रशासन को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एएसपी हरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एसडीएम टांडा डॉ शशिशेखर, आलापुर सुभाष सिंह व सीओ टांडा शुभम कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी व एक कंपनी पीएसी ने सुरक्षा व्यवस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.