लोहरदगा, अप्रैल 5 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा कैरो रविदास मुहल्ला में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह आयोजन को लेकर संदीप रविदास के अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष मुन्ना राम को चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष राजेश राम और ब्रजकिशोर रविदास बने। सचिव बबलू रामसह सचिव अमर रविदास, अमित गडेरी बनाए गए।कोषाध्यक्ष रूपेश रविदास, सह कोषाध्यक्ष बादल राम बने। इसके अलावा बीस युवकों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। वहीं मुख्य संरक्षक राजमोहन राम बने। कार्यक्रम को प्रत्येक वर्ष की भांति भव्य रूप से आयोजन करने का निर्णय लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...