जहानाबाद, अप्रैल 14 -- अरवल, निज संवाददाता। भारत रत्न भीमराव राव अम्बेडकर की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने की जबकि संचालन जिला महामंत्री संजीव कुमार ने किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष आशुतोष शंकर सिंह ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा समाज के लिए किए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक समरसता और समानता स्थापित की जा सकती है। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.