अम्बेडकर आवासीय विद्यालय के शिक्षकों ने दी राज्यव्यापी हड़ताल की चेतावनी
जहानाबाद, अप्रैल 25 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। दक्षिणी जहानाबाद में संचालित अम्बेडकर आवासीय विद्यालय के शिक्षकों ने विभाग की नीतियों एवं कार्य संस्कृति को लेकर मोर्चा खोल दिया है। शिक्षकों ने विभाग को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों को 9.50 घंटे शैक्षणिक कार्य के साथ-साथ हॉस्टल वार्डन, क्लर्क, मेस इंचार्ज, लाइब्रेरियन, साफ-सफाई इंचार्ज जैसी भूमिकाओं में शामिल कर प्रत्येक दिवस 18 घंटे कार्य करवाए जाते हैं। जहानाबाद आवासीय विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि शिक्षक काली पट्टी पहनकर विरोध जता रहे हैं। शिक्षकों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में विद्यालय की अवकाश सारणी में त्वरित संशोधन, बीपीएससी से नियुक्त विद्यालय अध्यापकों का वेतनमान अन्य आवासीय विद्यालयों की तरह सातवें वेतनमान के अनुरूप करना, आवासीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.