जहानाबाद, मार्च 11 -- पूरे परिसर का सौंदर्यीकरण एवं साफ सफाई का कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश विद्यालय के निर्माण में देर होने पर जिलाधिकारी ने जतायी नाराजगी मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के धराउत में निर्माणाधीन अंबेडकर आवासीय विद्यालय का निरीक्षण डीएम अलंकृता पांडे ने किया। जिसका निर्माण कल्याण विभाग के द्वारा कराया जा रहा है। निर्माण का कार्य अब अंतिम चरण में है लेकिन निर्धारित समय पर तैयार नहीं हो सका है। निरीक्षण में जिला पदाधिकारी द्वारा भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को बालिका छात्रावास का निर्माण कार्य में प्रगति लाने के लिए मज़दूरों की संख्या बढ़ाते हुए अविलम्ब पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। साथ ही जिला कल्याण पदाधिकारी को विद्यालय के प्रशासनिक भवन एवं शैक्षणिक भवन के वर्ग कक्ष एवं पुस्तकालय भवन की दीवारों पर ज्ञानबर्ध...