अंबेडकर नगर, जून 28 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी नंदबाबा दुग्ध मिशन योजना के तहत जनपद में 28 इकाइयों की स्थापना की जाएगी। इसका उद्देश्य स्वदेशी नस्ल की गायों का पालन को बढ़ावा देना और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना है। योजना के तहत लाभार्थी यदि प्रदेश के बाहर से साहीवाल, हरियाना, थारकाकर एवं गिरि नस्ल की दो गाय खरीद कर लाते हैं तो उन्हें 80 हजार रुपए तक का अनुदान दिया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास पहले से एक से अधिक स्वदेशी नस्ल के गोवंश नहीं होने चाहिए तथा उसे कम से कम तीन वर्ष तक गोपालन करने संबंधी शपथ पत्र भी देना होगा। यह भी पढ़ें- जिले में शुरू हुई नेपियर घास उत्पादन योजना अनुदान प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को गाय खरीद की रसीद, तीन वर्ष का बीमा प्रमाण पत्र, पशुशाला निर्माण में प्रयुक्त सामग्र...