अंबेडकर नगर, दिसम्बर 10 -- भीटी, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीटी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार शैवाल ने एमसीएच विंग में स्थापित आधुनिक ऑपरेशन कक्ष का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद सीएमओ ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के मौके पर पीएनसी वार्ड में गर्भवती महिलाओं में फल का वितरण भी किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बीपीएम यूनिट, लेवर रूम, ओपीडी कक्ष और आकस्मिक कक्ष का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। नया शल्य कक्ष स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाएगा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों की सराहना करते हुए कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मांडल अस्पताल बनाना उनकी प्रतिबद्धता है। सीएमओ ने निरीक्षण के बाद सामुदायिक स्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.