अंबेडकर नगर, जनवरी 23 -- बोले अम्बेडकरनगर, जिले में पार्कों की स्थिति से जुड़ी स्टोरी, पार्ट-2 बोले लोग चित्र परिचय-23एएमबीपी36-अनिल कुमार राजकीय पार्क में वॉटर कूलर की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे पानी की कमीं को दूर किया जा सके। सबसे ज्यादा मुश्किल गर्मी में होती है। जब पार्क आने वाले लोगों को शीतल पेयजल नहीं मिल पाता है। ऐसे में महिलाओं व बुजुर्गों को दिक्कत होती है। इसके लिए जरूरी प्रबंध किए जाएं। अनिल कुमार चित्र परिचय-23एएमबीपी37-मोहित बोटिंग की सुविधा लंबे समय से बंद पड़ी है। जिससे यहां आने वाले लोगों को खासकर युवाओं को निराशा हाथ लगती है। पहले जब बोटिंग की सुविधा होती थी तो लोग उसका आनंद लेते थे। लेकिन अब मनोरंजन के नाम पर बहुत कुछ नहीं है। जिससे समस्या रहती है। मोहित चित्र परिचय-23एएमबीपी38-सत्यम जिम्मेदारों को चाहिए कि पार्क में जरूरी स...