अंबेडकर नगर, नवम्बर 19 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। विवाद सुलझाने गए पुलिस पार्टी पर हमला करने के बहुचर्चित मामले में पांच आरोपितों की जमानत अर्जी प्रभारी सत्र न्यायाधीश राम विलास सिंह ने मंजूर कर दी। मामला बेवाना थाना क्षेत्र के अशरफाबाद इटरौरा गांव का है। चार अक्तूबर की शाम को द्वितीय पाली में पीआरवी 1667 के कर्मचारियों पर उस समय हमला किया गया था जिस समय वह अशरफाबाद इटरौरा गांव में विवाद होने की सूचना पर गए थे। पुलिस ने छह नामजद और 15-20 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। सत्र न्यायालय में अधिवक्ता शिवम मिश्रा ने आरोपी बुद्धिराम पुत्र छुन्नू, अजीत पुत्र बुद्धिराम, सरोजा पत्नी बुद्धिराम, लक्ष्मी पत्नी विपिन एवं विपिन पुत्र बुद्धिराम की ओर से दिए गए जमानत अर्जी पर कहा कि उनके मुवक्किल का इस अपराध से कोई सम्बंध नहीं है और पुलिस ने थाने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.