अंबेडकर नगर, नवम्बर 19 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कचरा अब कचरा नहीं रहेगा। दुर्गंध का कारण नहीं बनेगा, वरन सुगंध बिखरने के साथ खेती की जमीन और गमलों की मिट्टी की शक्ति में बढ़ोत्तरी करेगी। कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर ऐसा कर दिखाया है और कचरे से कमाई भी कर रहे हैं। यानि आम का दाम, गुठली इनाम की कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। अकबरपुर नगर पालिका जिला मुख्यालय नगर है। नगर की आबादी करीब चार लाख है। हर रोज नगर में करीब 10 कुंतल कचरा निकलता है, जिसका सही तरीके से निस्तारण नहीं होता है। इससे नगर में गंदगी और दुर्गंध का साम्राज्य है, जो बढ़ता ही जा रहा है। इससे निजात के लिए अकबरपुर नगर पालिका भरसक प्रयास कर रही है। नगर पालिका सफाई और स्वच्छता पर जागरूकता का अभियान चला रही है। इससे प्रभावित होकर लोग अपने कचरे को तरह तरह से निस्तारित करना शुरू कर दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.