अंबेडकर नगर, फरवरी 11 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। ब्रेनसीड इंटरनेशनल स्कूल बिहरोजपुर टांडा में डारेक्शन-360 कैरियर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता प्रसिद्ध मोटिबेशनल स्पीकर व उद्यमी सूर्या प्रताप सिंह मौजूद रहे। प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर सूर्य प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन में सही दिशा चुनने और पढ़ने की आदत विकसित करने के महत्व पर विचार साझा किए। उन्होंने आत्मविश्वास तथा समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या वर्तिका नगर ने स्वागत भाषण एवं प्रारंभिक उद्बोधन के साथ किया। डॉ रजनी चौधरी एवं डॉ गांधी वर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति परीक्षा में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का आगाज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की...