अम्बिका बी ने पीएस क्रिकेट अकादमी को हराया
गाज़ियाबाद, जून 28 -- गाजियाबाद, वंदना। लाल बहादुर शास्त्री हॉकी स्टेडियम में चल रहे श्री ठाकुर महावीर सिंह रावल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 13 का लीग मैच अम्बिका बी और पीएस क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। मैच में अम्बिका बी तीन विकेट से विजेता बनी। मैच में टॉस जीतकर अम्बिका बी ने पीएस क्रिकेट अकादमी को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। पीएस क्रिकेट अकादमी ने 37 ओवर में 149 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। निहान गिरधर की 67 रन और आरव अरोरा ने 24 रन का योगदान दिया। कप्तान शौर्य शर्मा और जुनैद सैफी ने दो-दो विकेट लिए। अम्बिका बी ने 150 रन का लक्ष्य 28.4 ओवर में 7 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। दिव्यांश गुप्ता ने 52 रन की पारी खेली। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जुनैद सैफी को दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.