रामनगर, फरवरी 28 -- रामनगर। भरतपुरी में मंजू भट्ट के निवास पर आयोजित बैठकी होली में महिलाओं ने अबीर-गुलाल और कुमाउनी गीतों के साथ जमकर उत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ विघ्न विनाशक गणेश वंदना से हुआ, जिसके बाद महिलाओं ने सिर धरै मुकुट खेलें होली जैसे पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया। समिति अध्यक्ष सतेश्वरी रावत व अन्य महिलाओं ने अंबा के भवन बिराजे होली, देवा के भवन बिराजे आदि होली सुंदर प्रस्तुतियां दीं। अंत में 'जीरो लाख बरीसा' के साथ परिवार की सुख-समृद्धि के लिए आशीष दिया गया। यहां नीमा मठपाल, मंजू भट्ट, रंजना तिवारी, रेखा मठपाल, समिति अध्यक्ष सतेश्वरी रावत, डॉ धनेश्वरी घिल्डियाल, गंगा, सुनीता, जया, रेनू, पुष्पा, जानकी, संगीता, सुनीता, शांति, गीता, हेमा, जसोदा, बेबी, दीपा, ललिता रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.